संभल, मार्च 20 -- वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने के दृष्टिगत मार्च 2026 के शेष सभी कार्य दिवस में उप निबन्धक कार्यालयों में निबन्धन कार्य शाम 6 बजे तक होगा। इस सम्बन्ध में विभागीय वेबसाइट के पब्लिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के स्लाट बुक करने का समय सांय चार बजे तक था वह एक घंटा बढ़ाकर सांय 5 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त उप निबन्धक कार्यालय 22 मार्च 2026 रविवार को सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.