लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- एआईजी स्टाम्प अमिताभ कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर रविवार को भी जिले के सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। आम दिनों की तरह रजिस्ट्री की जाएंगी। शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद सभी उप निबंधकों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि रविवार 22 मार्च को कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह संचालित किए जाएं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...