लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ। नगर निगम ने गृहकर वसूली के लिए 22 मार्च, रविवार को अवकाश के दिन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। जोनल कार्यालय और कैश काउंटर खुले रहेंगे। अधिकारियों को अधिक से अधिक कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन कर निर्धारण, डाटा फीडिंग सहित संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही बकायेदारों से संपर्क कर वसूली पर जोर रहेगा और वार्डों में कैंप लगाकर लोगों को सुविधा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...