दरभंगा, अप्रैल 18 -- दरभंगा। अवकाश दिवस रविवार यानी 19 अप्रैल को भी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय खुला रहेगा और यहां सामान्य दिनों की तरह कार्य निष्पादित होंगे। यह जानकारी देते हुए विवि के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट यानी अधिषद की बैठक आयोजित होनी है। ऐसे में अनेक प्रकार के कार्यों की समीक्षा व तैयारी की जानी है। इसलिए रविवार अवकाश के दिन भी विश्वविद्यालय मुख्यालय, सभी स्नातकोत्तर विभाग एवं स्ववित्त पोषित शिक्षा शास्त्र विभाग खुले रहेंगे और वहां कामकाज होगा। उक्त अवकाश का सामंजन बाद में होगा। यह भी पढ़ें- परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि चार दिन बढ़ी यह भी पढ़ें- संस्कृत विवि में 13 अनुकंपा पाल्य नियुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...