देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को अवकाश के दिन भी जिले में सभी तहसीलों में स्थित उप निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। नवरात्रि में रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अधिक होने के चलते यह निर्णय लिया गया है।सहायक महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीयन अजय धर्मराज सिंह ने बताया कि नवरात्र में रजिस्ट्री की बढ़ती संख्या को देखते हुए रविवार 22 मार्च को भी जिले के पांचों तहसीलों सदर, सलेमपुर, भाटपाररानी, बरहज व रुद्रपुर स्थित निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे और रजिस्ट्री की जाएगी। रविवार के दिन 1 घंटा अधिक सुबह 10 बजे से सायं 5 की जगह 6 बजे तक रजिस्ट्री की जाएगी। उन्होंने लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...