कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रविवार को भी जन सुविधा केंद्र खुला रहेगा। प्रशासक ने कहा कि मार्च 2026 समाप्त होने से पहले अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर अत्यधिक ब्याज और जुर्माने से बचा जा सकता है। इसलिए सभी करदाताओं से समय रहते अपना कर जमा करने की अपील की गई है। शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे होल्डिंग टैक्स, जलकर एवं नगर पालिका व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क का समय पर भुगतान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। समय पर कर भुगतान से शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिक सुविधाओं में भी सुधार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.