हापुड़, मार्च 22 -- शासन ने रविवार को बैनामा पंजीकृत कराने की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। महानिदेशक निबंधन ने प्रदेश के सभी प्रमुख जनपदों से इन दोनों नई व्यवस्था के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में रविवार को तहसील सभागार के रजिस्ट्री कार्यालय में 21 लोगों ने अपने बैनामा रजिस्ट्री कराने के लिए दस्तावेज पेश किए। सब रजिस्टार आफिसर राहुल सिंह ने बताया किविभागीय उच्च अधिकारियों ने उप निबंधक कार्यालयों का रविवार को खोले जाने के लिए आदेश जारी किए गए है। उच्च अधिकारियों के के आदेश का पालन करते हुए सबसे पहले लोगों को जागरुक करने के लिए मुनादी कराई गई थी। उसके बाद रविवार की सुबह को निर्धारित समय पर कार्यालय को खोला गया। उन्होंने बताया कि रविवार को अलग अलग स्थानों से करीब 21 लोगों ने अपने दस्तावेजों को पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस...