रिषिकेष, मई 1 -- ऋषिकेश युवा फाउंडेशन कमेटी ने बैठक आयोजित की। कमेटी ने तीन मई को क्षेत्र के हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को हरिद्वार मार्ग स्थित एक कार्यालय में ऋषिकेश युवा फाउंडेशन कमेटी के सदस्यों ने बैठक आयोजित की। फाउंडेशन के संरक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि मेधावी सम्मान संगम कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ साथ स्कूल के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा । प्रधानाचार्य व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके परिश्रम, समर्पण और उपलब्धियों का सच्चा सम्मान है। ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक गौनियाल व महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि संस्था भविष्य...