संभल, मार्च 22 -- जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य जारी है। रविवार को कुल 24613 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें हाईस्कूल की 15181 और इंटरमीडिएट की 9432 कॉपियां शामिल हैं। अब तक 59277 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं 175172 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। सभी परीक्षकों को समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.