मेरठ, अप्रैल 19 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव कुन्हेड़ा में रविवार को एक और मगरमच्छ घरों एवं खेतों के आसपास घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गेहूं के खेत से मगरमच्छ रेस्क्यू किया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। पकड़े गए मगरमच्छ को प्राथमिक परीक्षण के उपरांत सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी खूशबू उपाध्याय ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव से संबधित सूचना वन विभाग को दें तथा स्वयं किसी प्रकार को जोखिम न उठाएं। रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा अंकित, ऋषभ सिंह, नितिन कुमार (वन रक्षक), वचन कपिल, डालचंद, रवि एवं समंदर दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दो दिन पहले भी शुक्रवार रात चामरौद गांव में ए...