सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- सिद्धार्थनगर। शहर के 132 विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ पर अनुरक्षण कार्य के लिए 33 केवी मेन बस का शटडाउन रविवार को सुबह नौ बजे से 10 बजे तक एक घंटा रहने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पहले यह शनिवार को होनी थी लेकिन लोक अदालत की वजह से रविवार को कर दी गई है। इस दौरान 33 केवीए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें 33 केवी बर्डपुर, विश्वविद्यालय, पकड़ी, कोर्ट, श्याम सुंदर मिल, रेहरा, मेडिकल कॉलेज, उसका बाजार व जोगिया फीडर प्रभावित रहेगी। उपखंड अधिकारी एके पासवान ने बताया कि 33 केवी मेन बस का एक घंटा बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उसके बाद निर्धारित समयानुसार बिजली का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.