रविवार को धर्मनगरी पहुंचेंगे सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लेंगे जायजा
चित्रकूट, सितम्बर 5 -- चित्रकूट, संवाददाता। मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने मप्र सीएम के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी आ रहे है। मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर करीब 12 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। वह मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ में सर्वाधिक प्रभावित रामघाट का भ्रमण कर जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी पाकर प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ गई है। पिछले 29 अगस्त को धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ के दौरान यूपी-एमपी का ज्यादातर इलाका जलमग्न हो गया था। बाढ़ के दौरान करीब पांच सौ से अधिक दुकानें और मकान मंदाकिनी में आई बाढ़ की चपेट में आए थे। दो से तीन मंजिला मकान जलमग्न होने पर उनमें फंसे परिवारों को सुरक्षित निकालना मुश्किल हो गया था। एमपी क्षेत्र में हालात बेकाबू होने पर सतना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.