सहरसा, मार्च 2 -- सत्तर कटैया। प्रखण्ड क्षेत्र के भरना फीडर में रविवार को दिन भर बिजली सेवा बाधित रही। बिजली सेवा बाधित रहने के करण उपभोक्ता सहित आमलोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। लघु एवं कुटीर उद्योग ठप रहा। उपभोक्ता को छोटे-छोटे कार्य में कफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से समुचित बिजली आपूर्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...