गोंडा, अप्रैल 15 -- गोण्डा। जिले में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पावर कॉरपोरेशन के निर्देश पर 19 को 220 केवी मुख्य उपकेंद्र गोण्डा में जरूरी तकनीकी शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रस्तावित है, जिसके चलते जिले के कई इलाकों में बिजली गुल रहने की संभावना है। दरअसल, हाल ही में विभाग द्वारा कराई गई थर्मल स्कैनिंग में 132 केवी मुख्य बस के विभिन्न कनेक्टर्स में अत्यधिक ऊष्णीकरण यानी 'रेड हॉट' की गंभीर समस्या सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक यदि समय रहते इस खामी को ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े विद्युत संकट या उपकरणों को भारी नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- दिन में फसल सुरक्षा और सुबह-शाम फॉल्ट से बिजली गुल इसी जोखिम को देखते हुए यह मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।शटडाउन के दौरान 220 केवी उपकेंद्र ग...