रविवार को खुले रजिस्ट्री कार्यालय, 27 बैनामे हुए
मेरठ, अप्रैल 20 -- अब मेरठ में संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए रविवार का अवकाश होने के बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। रविवार से इसकी शुरुआत हो गई। हालांकि पहले दिन तकनीकी दिक्कत और आम लोगों को कम जानकारी के कारण कुल 27 बैनामे ही हुए। शासन की नई व्यवस्था के तहत मेरठ समेत नौ शहरों में एक-एक रजिस्ट्री कार्यालय को रविवर को भी सामान्य दिनों की तरह रोस्टर के तहत खोलने का निर्देश दिया गया है। मेरठ शहर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय-प्रथम में सुबह 10 बजे से कार्यालय खुल गए। हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के कारण दोपहर 12 बजे तक बैनामे के लिए टोकन जेनरेट नहीं हो सका। तब निबंधन विभाग के अधिकारियों ने एनआईसी से संपर्क कर सॉफ्टवेयर को अपडेट कराया। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से बैनामे शुरू हुए। एआईजी स्टांप नवीन कुमार शर्मा के अनुसार पहले रविवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.