आगरा, मार्च 22 -- वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए रविवार को भी सभी निबंधन कार्यालय खुले रहे। रविवार को कुल 77 बैनामे हुए। इससे विभाग को करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। हालांकि दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं की संख्या कम ही रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सदर में कुल 27 बैनामे हुए। इनमें उपनिबंधक प्रथम के यहां 5, उपनिबंधक द्वितीय के यहां 6, उपनिबंधक तृतीय के यहां 5, उपनिबंधक चतुर्थ के यहां 5, जबकि उप निबंधक पंचम के यहां 6 बैनामे हुए। इसके अलावा किरावली तहसील के उपनिबंधक कार्यालय में 4, फतेहाबाद में 10, एत्मादपुर में 27 और खेरागढ़ में कुल 9 बैनामे हुए। वहीं, बाह तहसील के उप निबंधक पवन दुबे ने बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस खुला रहा, लेकिन कोई बैनामा नहीं हुआ। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि किसी को असुविधा नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.