बगहा, मार्च 28 -- बेतिया। बिजली विभाग का काउंटर छुट्टी के दिन रविवार को भी खुला रहेगा। रविवार यानी 29 मार्च को जिले के सभी विभागीय काउंटर खोलने का आदेश महाप्रबंधक ने दिया है। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में छुट्टी के दिन रविवार एवं (31 मार्च) मंगलवार को भी काउंटर खुला रहेगा। इससे संबंधित कर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। काउंटर लगातार 31 मार्च तक खुले रहेंगे। और बिजली बिल जमा किए जाएंगे । कोई भी उपभोक्ता संबंधित काउंटर पर पहुंचकर अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मार्च क्लोजिंग को देखते हुए ली गई है। ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । गौरतलब है कि राजस्व की प्राप्ति के लिए बिजली विभाग लगातार विभिन्न स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.