रायबरेली, मार्च 29 -- रायबरेली, संवाददाता। रविवार को अवकाश के बाद भी विभागों की ओर से करीब पंद्रह करोड़ से अधिक के बिल ट्रेजरी में दाखिल किए गए। सभी का भुगतान किया गया। सबसे ज्यादा भुगतान लोक निर्माण, स्थानीय निकाय, सिंचाई व कृषि विभाग के हुए। वहीं जिन विभागों में बजट आया था उसे वे ठिकाने लगाने में जुटे रहे। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह के अंतिम दिनों में सभी विभाग भुगतान को लेकर तेजी में है। रविवार को सिंचाई, लोक निर्माण, कृषि, स्थानीय निकाय समेत अन्य विभागों के करीब पंद्रह करोड से अधिक के बिल आए। जिनका भुगतान कोषागार से किया गया। देर शाम तक भुगतान को लेकर पूरी प्रक्रिया होती रही। वहीं इसके पूर्व 25 मार्च को 14.46 करोड़ रुपए का, 26 मार्च को 13.11 करोड़ रुपये, 27 मार्च को पांच करोड का व 28 मार्च को 15 करोड़ से अधिक रुपये का भुगतान किया गया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.