वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी। शासनादेश के तहत पहली बार रविवार को छुट्टी के दिन भी निबंधन दफ्तर खुला और कुल 16 रजिस्ट्रियां हुईं। इससे विभाग को स्टाम्प शुल्क के तौर पर 24 लाख रुपये की आय हुई। इसमें निबंधन शुल्क के 4,0 हजार रुपये शामिल हैं। एआईजी स्टाम्प धीरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि आदेश के तहत उप निबंधन सदर चतुर्थ कार्यालय खोलकर रजिस्ट्री कार्य जारी रखा गया। बताया कि अब हर रविवार कोई एक उप निबंधक कार्यालय खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- रविवार को खुले रजिस्ट्री कार्यालय, 27 बैनामे हुए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...