रविवार को ऊर्जा मंत्री की वीसी में जुड़े बिजली निगम के अधिकारी
बरेली, अप्रैल 20 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को शक्ति भवन लखनऊ में बिजली विभाग के उच्च तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्मार्ट/प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि स्मार्ट-प्रीपेड मीटर में उठ रहे तकनीकी मुद्दों की समीक्षा के लिए एक तकनीकी समिति बनाकर परीक्षण किया जाए और तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से न बदला जाए। रिपोर्ट आने तक मीटर बदलने का काम स्थगित रखने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां-जहां भी प्रीपेड मीटर लग चुके हैं उनमें बैलेंस शून्य होने पर भी अगले तीन दिन या दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर रुपये 200 तक के निगेटिव बैलेंस होने तक बिजली न काटी जाय। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों पर बड़ा ऐक्शन, योगी सरकार ने कंपनियों के भुगतान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.