अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़ । डाक विभाग अलीगढ़ मंडल द्वारा आम नागरिकों की सुविधा तथा आधार नामांकन एवं अपडेशन सेवाओं के अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष व्यवस्था की गई है। अलीगढ़ मंडल के कुछ चयनित डाकघरों में रविवार को भी आधार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। रविवार को अलीगढ़ प्रधान डाकघर, हाथरस मुख्य डाकघर, एएमयू उप डाकघर, मदार गेट उप डाकघर, विष्णुपुरी उप डाकघर, सराय खिरनी उप डाकघर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे खुले रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.