नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। सूर्य देव को जल चढ़ाने के साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से करियर में तरक्की, आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। शास्त्रों में वर्णित इन मंत्रों का नियमित जाप सूर्य दोष को दूर करता है और जातक को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।सूर्य देव को जल अर्पित करने का महत्व रविवार को सूर्य देव की पूजा और जल अर्पण करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक उन्नति जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। सूर्य देव को प्रसन्न करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और करियर में आने वाली रुकावटें स्वतः समाप्त हो जाती हैं। बता दें कि सूर्य को अर्घ्य देने का कार्य ना केवल धार्मिक...