रविवार की बारिश से गेहूं कटाई पर असर, किसान चिंतित
रुडकी, अप्रैल 6 -- क्षेत्र में रविवार रात हुई बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। इस समय इलाके में गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है, लेकिन लगातार बिगड़ते मौसम के कारण किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है। इससे पहले भी बारिश और तेज आंधी से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच चुका है। किसानों के अनुसार पहले आई बारिश और हवाओं से कई खेतों में खड़ी फसल गिर गई थी। इससे पैदावार पर असर पड़ा। अब रविवार की बारिश से कटी हुई फसल भी भीग गई है। किसान नरेश सैनी, सुंदरलाल, ओम सिंह और महिपाल सिंह का कहना है कि भीगी फसल का दाना काला पड़ जाता है, जिससे गुणवत्ता खराब होती है और बाजार में सही दाम नहीं मिल पाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.