अमरोहा, मई 4 -- रविवार की दोपहर बाद से मौसम ने करवट बदली है। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। आंधी बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार चार मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम में आए बदलाव से किसानों में बारिश की उम्मीद जगी है। क्योंकि गर्मी के चलते क्षेत्र में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है। बिजली आपूर्ति का बुराहाल है। जिले में गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। अब बारिश से कोई नुकसान नहीं होगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.