चंदौली, अप्रैल 12 -- कमालपुर। किसान नेता रवीन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना सिंह को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज किशोर सिंह यादव ने वाराणसी मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि रवीन्द्र नाथ मुन्ना सिंह के मंडल अध्यक्ष बनने से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नीति के अनुसार किसानों एवं मजदूरों को उनकी समस्याओं को समाधान करने में बल मिलेगा। किसान नेता दीना नाथ श्रीवास्तव सहित अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...