बिजनौर, मार्च 11 -- धामपुर। ग्राम बूढ़ा नंगला में संत शिरोमणि रविदास जी के झंडे और चबूतरे को जेसीबी से तोड़ने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग की। ग्रामीणों ने एसडीएम की गैरमौजूदगी में स्टेनो को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने झूठी शिकायत कर प्रशासन को गुमराह करते हुए ग्राम समाज की भूमि पर बने धार्मिक स्थल को तुड़वा दिया। जबकि वर्ष 2007 से उक्त स्थान पर संत रविदास जी का झंडा और चबूतरा स्थापित था, जहां ग्रामीण नियमित रूप से पूजा करते रहे, वहीं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति भी स्थापित है। आरोप है कि 9 मार्च को कुछ लोगों ने जेसीबी मंगवाकर झंडे और चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। अम्बेडकर की मूर्ति के चश्मे को भी तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कई लोगों पर आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्द कहने व धमकी देने की भी आ...