कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गरायडीह गांव में रविदास समाज की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने की, जबकि संचालन सुजीत दास ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश रजक ने कहा कि लंबे समय से समाज के लोग बिखरे हुए थे, लेकिन अब नई सोच और नई ऊर्जा के साथ एक मजबूत मंच तैयार किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की मजबूती के लिए 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजू दास ने कहा कि वे समाज को एकजुट करने और आपसी विवादों का समाधान समाज के बीच बैठकर करने का प्रयास करेंगे। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष: राजू दास, उपाध्यक्ष: मंजू देवी, सचिव: अनीता देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.