पटना, फरवरी 6 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संत रविदास ने हमें जो ज्ञान दिया और देश को मार्गदर्शन किया, वह समाज को जोड़ने का था। समाज के बीच भेदभाव नहीं हो, कोई लड़ाई न हो, यही रास्ता उन्होंने 600 वर्ष पहले दिखाया था। उनका स्पष्ट मानना था कि ये समाज हमारा है। हम जातियों में बंटे जरूर हैं लेकिन समाज हमारा है। यही कारण है कि आज ये पूरे समाज के भगवान हैं। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह के मौके पर कही। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि संत रविदास के विचारों को अपनाकर आज समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। सामाजिक न्याय, समता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित उनके विचार आज भी एक सशक्त, समरस और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.