रविदास संग्रहालय को नवंबर तक तैयार करें
वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर में पर्यटन विभाग की ओर से संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हर हाल में नवम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन स्थल की तैयारियां भी देखीं। जयवीर सिंह रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में सीर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को नवम्बर तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रबंधन से फीडबैक भी लिया। बता दें कि लगभग 1,645 वर्ग मीटर में भूतल एवं प्रथम तल पर बनने वाले इस संग्रहालय का निर्माण लगभग 2,320.73 लाख से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.