जमुई, जून 23 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी सभागार में रविवार को रविदास विकास संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का गठन कर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और संगठन की भावी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार, छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नरेश दास को रविदास विकास संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम...