बिजनौर, फरवरी 2 -- कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर में चल रही रविदास लीला मंचन का रविवार की रात्रि विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से मंचन में भाग लेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन मौर्य ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समापन समारोह के दौरान रविदास लीला के सभी कलाकारों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरोत्तम सिंह, दिग्विजय सिंह, धर्मवीर सिंह, आसाराम सिंह, मिथुन कुमार, पूरन सिंह, रोहिताश सिंह, विपिन मौर्य, कामेंद्र सिंह, जगदीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.