रविदास महासभा की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन
गढ़वा, जून 1 -- रमना। उच्च विद्यालय रमना परिसर में रविवार को रविदास महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिहर राम ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती, नशा मुक्ति अभियान तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। रामचंद्र राम को प्रखंड अध्यक्ष, मनोज राम को उपाध्यक्ष, नागमोला राम को महासचिव, विजय राम को सचिव, रामचंद्र राम को उपसचिव तथा सुरेश राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कई अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार कर समाज के उत्थान और जागरूकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बैठक में श्री कृष्ण चेतना परिषद का हुआ गठन यह भी पढ़ें- सुदना पूर्वी क्षेत्र में चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.