रुडकी, जनवरी 23 -- भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने शुक्रवार को बहावलपुर गांव के रविदास मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। कहा कि सड़क, पानी, बिजली की सुविधाओं का लाभ सभी को दिलाया जा रहा है। इस मौके पर राधेश्याम, प्रमोद कुमार, महीपाल, ग्राम प्रधान कन्हैया सैनी, तिलकराज मास्टर, तीरथ प्रधान, विनोद कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.