रविदास मंदिर के बगल में दीवार निर्माण के विरोध में लगाया जाम
गाजीपुर, अप्रैल 16 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। महाहर धाम मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान संत रविदास मंदिर के बगल में दीवार निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दो दिन पूर्व बनाई गई दीवार के विरोध में गुरुवार को संत रविदास मंदिर कमेटी के लोग आक्रोशित हो गए और कार्य को रुकवा दिया। विरोध बढ़ने पर सैकड़ों लोगों ने महाहर धाम मुख्य चौराहे पर दोपहर करीब 2:30 बजे चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार महाहर धाम मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- परशुराम चौक पर अपमान के विरोध में प्रदर्शन इसी के मंदिर के पास ही बने संत रविदास मंदिर के बगल में छह फीट ऊंची दीवार खड़ा किया गया था। दो दिन पूर्व बनाई गई दीवार को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.