चक्रधरपुर, जनवरी 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि भक्त रविदास जयंती समारोह को लेकर चक्रधरपुर के कुंभाटोली स्वामी शिवनारायण धाम में रविदास समाज के अध्यक्ष आशीष कुमार राम एवं संरक्षक निर्मल महंत की उपस्थिति में हुई। बैठक में बताया गया कि आगामी 1 फरवरी को रविदास जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुह 9 से दोपहर 12 बजे तक पूजा अर्चना किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 1 से चार बजे तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जहां विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं संध्या 6 बजे से कुंभाटोली से भगत सिंह चौक, पवन चौक होते हुए गुरुद्वारा तक शोभा यात्रा निकाला जाएगा। शोभायात्रा में समाज के काफी संख्या में लोगों की भीड़ रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप राम रवि, बिट्टु रवि, गौतम राम रवी, राजू राम, लक्ष्मण राम रवि, दुर्गा राम, सुखदेव राम निर्मल राम, कमलेश दास,...