कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव भवन दफ्तर में समरसता भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन से हुआ। भोज से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन रावत तथा महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमर शहीद गंगू बाबा के बेटे तुलसीराम ने अपने विचार रखे। समरसता भोज में संगठित समाज, नागरिक कर्तव्य, भारत भारतीयता, भारतीय संस्कृति, स्वदेशी वेशभूषा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में लिए गए पंच परिवर्तन विषय पर जोर दिया गया। रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला गया। यहां पर लैंड जिहाद, लव जिहाद, धर्मांतरण पर चिंता भी व्यक्त की गई। प्रांत प्रचारक श्रीराम, प्रां...