रुडकी, फरवरी 2 -- रघुनाथ प्लाट के समीप स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर भव्य भंडारे एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा रहे। उन्होंने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि संत रविदास ने समता, भाईचारे और मानवता का जो संदेश दिया, आज समाज को उसी मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर एक समरस और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कोटद्वार की हालिया घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दीपक नाम के युवक ने इंसानियत की मिसाल पेश की है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व उसके खिलाफ गुंडागर्दी कर रहे हैं। यह बे...