लखीसराय, सितम्बर 11 -- चानन, निज संवाददाता। महादलित टोला रेउटा मुसहरी में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को शिविर लगाया गया। शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन, आवास योजना और जन्म -मृत्यू प्रमाण पत्र समेत 22 महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को जोड़ा जा रहा है। पंचायत सचिव अजय कुमार ने कहा कि इस अभियान का उदेश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महादलित समुदाय को पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं से अवगत हुआ। यह भी पढ़ें- बेलदौर:रविदास विकास शिविर में मिली योजनाओं की जानकारी शिविर में संबंधित विभाग के कर्मी व अधिकारी द्वारा शिविरों में प्राप्त समस्य...