प्रयागराज, फरवरी 1 -- जिला रविदास महासभा की ओर से रविवार को रविदास जयंती भव्यता के साथ मनाई गई। सोहबतियाबाग स्थित संत रविदास मंदिर से उनकी पवित्र गद्दी व शोभायात्रा निकाली गई, जो भरद्वाज आश्रम तक गई। वहां से यात्रा कर्नलगंज, कटरा चौराहा, कमला नेहरू रोड, सूरजकुंड, जानसेनगंज, चौक व घंटाघर से होकर मधवापुर सब्जी मंडी होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। महासभा के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद, कुलदीप भारतीया, जगदीश प्रसाद चौधरी, संतोष कुमार, नीरज कुमार सोनी, अर्जुन कुमार, संतोष कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार आर्या आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.