सीतापुर, फरवरी 1 -- सिधौली, संवाददाता। संत रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ढोल नगाड़े, बैंड बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा कस्बा के महमूदाबाद चौराहा स्थित पंचायती रविदास मंदिर से निकाली गई। शोभा यात्रा में संत रविदास के जीवन पर आधारित तरह-तरह की झांकियों में संत रविदास के साथ ही गुरुनानक देव, संत कबीर, डॉ. अम्बेडकर, गौतम बुद्ध आदि महापुरुषों से संबंधित मनमोहक झाकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों के साथ बैंडबाजे, ढोल नगाढ़े की धुन पर नन्हें-मुन्ने बच्चे, नौ जवान, महिलाएं आदि भजन, गीत और रविदास जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। साथ ही मन चंगा तो कठोती में गंगा आदि जयकारों से पूरा वातावरण गुंजाएमान हो रहा था। शोभा यात्रा में हरदोइया, बनियानी, बिशुनदासपुर, बौनाभारी, सीतारसोई, रघुराजपुर, उनई, सोनारी, खरवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.