अमरोहा, फरवरी 1 -- हसनपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के मौके पर रविवार को नगर के मुख्य मार्गों पर शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में सम्मिलित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज सेवा समिति के तत्वाधान में गुरु रविदास के 655 वें जन्मदिन के अवसर पर शोभा यात्रा मोहल्ला कोट पश्चिम खेवान स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर हुई। नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने गुरु रविदास की पूजा- अर्चना की। शोभायात्रा में बाबा भीमराव आंबेडकर, राम दरबार, गुरु रविदास, भारत माता, कबीर दास, मीरा-कृष्ण, गुरु गोरखनाथ सहित शामिल अन्य झांकियां नगर वासियों का मन मोह रही थीं। शोभायात्रा ब्लाक तिराहे पर संपन्न हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.