कौशाम्बी, जनवरी 31 -- संत रविदास की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। संत शिरोमणि रविदास पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गोयल ने बताया कि इस मौके पर जिला मुख्यालय मंझनपुर से लेकर कड़ा धाम स्थित आश्रम तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कड़ा के संत रविदास आश्रम में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों अनुयायियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...