रुडकी, जनवरी 30 -- कोतवाली में रविदास जयंती को लेकर बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं सर्किल ऑफिसर मंगलौर विवेक कुमार ने गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को रविदास जयंती शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को मंगलौर कोतवाली में संत रविदास जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ विवेक कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि जयंती के उत्सव में उमंग और उत्साह के साथ-साथ शांति और सद्भाव बनाए रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.