सहारनपुर, जनवरी 31 -- मढ़ गांव में रविदास जयंती कार्यक्रम के पोस्टर पर नेताओं के फोटो लगाने पर एक ही समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मढ़ में रविदास मंदिर पर जयंती की तैयारियां चल रही थी। रास्ते में लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच रविदास मंदिर के कमेटी सदस्यों ने एक खंभे पर गुरु रविदास जी के पोस्टर के साथ एक तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती तथा दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद का फोटो का बैनर पर लगा दिया, जिसका भाजपा समर्थकों ने यह कहकर विरोध किया कि धार्मिक कार्यक्रम में नेताओं का पोस्टर नहीं लगाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने की स्थिति बन गई तथा कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.