पटना, अप्रैल 5 -- रविदास चेतना मंच के बैनर तले रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई। मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने सदैव सामाजिक न्याय को सर्वोपरि मानकर काम किया। निडरतापूर्वक अन्याय का सामना किया और साहस, ईमानदारी व अपने अनुभव से देश की भलाई की। मौके पर नीतीश राम, शंकर दयाल, प्रेमचंद प्रसाद मणि,भूषण कुमार, रमेश राम, भूपेन्द्र राम, जितेन्द्र राम, अखिलेश कुमार, सावित्री देवी सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.