मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- बोचहां। पुराना थाना बोचहां के प्रांगण में शनिवार को जगदीश राम की अध्यक्षता में रविदास महासभा की बैठक हुई। इसमें संत गुरु रविदास महराज की 649वीं जयंती पर 26 फरवरी को शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रविदास महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश राम उर्फ भोला ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है। इस मौके पर किशोरी राम, वरिष्ठ संरक्षक बसंत लाल राम, मनोज राम, श्याम कुमार, अंगद राम, नरेश राम, रशीला देवी, सुशीला देवी, दिलीप राम, मुकेश राम, अजय राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.