रविकांत डीएसपी और सुशील बने एसडीपीओ
साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। सुशील कुमार को साहिबगंज का नया एसडीपीओ बनाया गया है। इससे पहले वे विशेष शाखा में पदस्थापित थे। मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव होंगे। उनका यह पहला पदस्थापना है। इस संबंध में झारखंड सरकार के गृह, कारा व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां के निवर्तमान एसडीपीओ किशोर तिर्की का स्थानांतरण करते हुए नाला एसडीपीओ बनाया गया है। मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा को आइआरबी 4 लातेहार में ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार प्रशिक्षु डीएसपी रुपक कुमार सिंह हजारीबाग सदर डीएसपी होंगे। राजमहल व बरहड़वा एसडीपीओ यथावत रहेंगे। उधर, अजय करकेट्टा, समीर कुमार सवैया, विनोद रवानी, मनोज कुमार झा व शंभू प्रसाद गुप्ता को जैप 9 डीएसपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- जामताड़ा, प्रतिनिधि। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.