आगरा, अप्रैल 5 -- राष्ट्रीय लोकदल ने आगरा में युवा राष्ट्रीय लोकदल की जिम्मेदारी रविंद्र सिंह चाहर को सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंती चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने अनुमोदन किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा व रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। उनके इस मनोनयन से पार्टी में हर्ष की लहर है। बृज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, प्रदेश सचिव मानव चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा रविंद्र निमेष ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.