बिजनौर, मार्च 31 -- नूरपुर। देवता महाविद्यालय/देवता उच्च शिक्षा प्रसार समिति मोरना प्रबंध समिति के चुनाव में रविन्द्र सिंह को अध्यक्ष व वीरेंद्र कुमार को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी प्रमोद द्विवेदी एडवोकेट के निर्देशन में सर्वाधिक मत पाने के आधार पर रविंद्र सिंह अध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार सचिव, रामावतार सिंह उपसचिव, बलवंत सिंह कोषाध्यक्ष, कैलाश सिंह, प्रदीप कुमार, महेश सिंह, समरपाल सिंह प्रबंध समिति सदस्य तथा डॉ. लोकवीर सिंह प्राचार्य पदेन सदस्य, डॉ. सूरजभान सिंह पदेन सदस्य शिक्षक प्रतिनिधि, सुनील कुमार पदेन सदस्य शिक्षक प्रतिनिधि तथा प्रदीप कुमार पदेन शिक्षणेत्तर प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...