रविंद्र राम बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव
जहानाबाद, जून 21 -- करपी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राम को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी का माहौल है। रविंद्र राम ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर रविंद्र राम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए वे निरंतर प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.